Ola S1 Pro vs TVS iQube S vs Ather 450X (2025): फैमिली और कॉलेज के लिए कौन सा EV Scooter Best हैं?

अगर आप भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में 2025 में Ola S1 Pro (Gen 2), TVS iQube S, और Ather 450X (Gen 3) ये तीन बड़े नाम हैं।
आज के समय में ग्राहक अब सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि लॉन्ग रेंज, परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता (Reliability) को देखकर EV खरीदते हैं।

अगर आप फैमिली के लिए आरामदायक स्कूटर या कॉलेज के लिए परफॉर्मेंस वाली EV खोज रहे हैं, तो यह तुलना आर्टिकल आपको जरूर पूरा पढ़ना चाहिए ताकि आप एक बढ़िया लॉन्ग रेंज वाला EV स्कूटर ले सकें।

यह भी पढ़े: ₹1 लाख के अंदर 2025 की टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर – कीमत, रेंज और फीचर्स

मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की तुलना (Specifications Table)

विशेषता (Feature)Ola S1 Pro (Gen 2)TVS iQube SAther 450X (Gen 3)
बैटरी क्षमता4 kWh3.4 kWh3.7 kWh
IDC रेंज (दावा की गई195 – 200 KM100 – 154 KM150 KM
वास्तविक रेंज140 – 165 KM85 -110 KM105 – 120 KM
टॉप स्पीड़120 KM/h78 KM/h90 KM/h
मोटर पावर (Peak)11 kW4.4 kW6.4 kW
चार्जिंग समय (0-100%)6.5 घंटे4.5 घंटे5.5 घंटे
बूत स्पेस~34 लीटर32 लीटर22 लीटर

📊 Source: Company official data & real-world user reviews (2025)

उपयोग के आधार पर विश्लेषण (Detailed Usage Analysis)

A. फैमिली और आरामदायक सवारी के लिए कौन बेस्ट हैं।

  • TVS iQube S: आरामदायक सीट मिलता है, बेहतर सस्पेंशन और पारंपरिक डिज़ाइन के कारण फैमिली के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं।
  • Ola S1 Pro: बड़ी सीट और अच्छी रेंज के कारण परिवार में भी पसंद किया जा सकता है, लेकिन इसका सस्पेंशन थोड़ा सख्त महसूस हो सकता है।

👉यदि आपके घर में बुजुर्ग या बच्चे हैं, तो TVS iQube S ज़्यादा आरामदायक रहेगा। आपको इसके बारे बिचार करना चाहिए। (New modal 2025 video linck) आपको कोई भी स्कूटर लेने से पहले शोरूम में जाकर स्कूटर को चला के देखना चाहिए।

B. कॉलेज और परफॉर्मेंस (College & Performance) के लिए कौन बेस्ट है।

  • Ather 450X: अगर आप Quick Acceleration, शानदार Handling और मजबूत चेसिस चाहते है, तो Ather 450X आपके लिए बेस्ट हैं।
  • Ola S1 Pro: 120 km/h की टॉप स्पीड के कारण यह Ather को कड़ी टक्कर देता है और कॉलेज स्टूडेंट्स को आकर्षित करता है।

👉स्पोर्टी लुक, स्पीड और Handling के लिए Ather 450X सबसे आगे है।

C. लॉन्ग रेंज के हिसाब से कौन विजेता हैं। (Long Range Winner)

  • Ola S1 Pro: इसमें आपको बड़ी बैटरी 4 kWh और 165 KM तक की Real Range इसे लंबी दूरी के लिए स्पष्ट विजेता बनाती है।

👉 अगर आपको रोज़ाना का सफर लंबी है या आप बार-बार चार्ज नहीं करना चाहते है, तो Ola S1 Pro आपके लिए बेस्ट है।

कीमत और विश्वसनीयता (Price & Reliability)

Scooterअनुमानित Ex-Showroom Price (2025)
Ola S1 Pro (Gen 2)₹1.30 – ₹1.40 लाख
TVS iQube S₹1.20 – ₹1.35 लाख
Ather 450X (Gen 3)₹1.35 – ₹1.45 लाख
  • TVS और Ather की सर्विस नेटवर्क पुरे देश में फैली हुई है और उनके उत्पादों को विश्वसनीय माना जाता हैं।
  • Ola ने काफी सुधार किया है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी सर्विस नेटवर्क उतना मज़बूत नहीं हैं।

निष्कर्ष: आपके लिए कौन सा Best EV Scooter है?

जरुरतBest Scooter
आराम और भरोसेमंद ब्रांडTVS Scooter
सबसे ज़्यादा रेंज और स्पीड चाहिए तोOla S1 Pro
स्पोर्टी और कॉलेज राइड के लिएAther 450X

👉अगर आप फैमिली के लिए EV Scooter लेना चाहते हैं तो आपके लिए → TVS iQube S
👉अगर आपको लंबी दूरी और हाई स्पीड के लिए चाहिए तो → Ola S1 Pro
👉स्पोर्टी Handling और स्टाइल पसंद है तो आपको → Ather 450X आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं।

📌Quick Verdict:

तीनों स्कूटर्स अपनी-अपनी जगह मजबूत हैं। चुनाव आपकी ज़रूरत और इस्तेमाल के प्रकार पर निर्भर करता है।

Leave a Comment