पेट्रोल कार vs EV कार 5 साल बाद किसे कितना घाटा होगा?

(Tata Nexon Petrol vs Tata Nexon EV MR – 2025 Edition)

Electric vehicle vs Petrol vehicle running cost in India 2025: भारत में आज कल कार खरीदने वालो के मन के एक ही सवाल रहता है की EV कार ख़रीदे या पेट्रोल कार? आज के समय में पेट्रोल कार की कीमत कम है EV कार के मुकाबले, लेकिन EV चलाने ( Running Cost) में बहुत सस्ती पड़ती है।
आज हम इस पोस्ट में 5 साल का पूरा गणित (Total Cost of Ownership – TCO) समझेंगे – ताकि आप खुद तय कर सकें की कौन सी कार आपके लिए सस्ती पड़ेगी चलिए जानते हैं ।

तुलना करने के लिए इन मॉडल को हमने चुना हैं।

Tata Nexon petrol versus Nexon EV

इस तुलना के लिए हमने चुनी हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के दो वर्ज़न को – Tata Nexon Petrol (XZ+ Variant) को और Tata Nexon EV MR (Medium Range, Creative+ Variant) को इन दोनों कारों की क़ीमत लगभग सेम ही है ।

पैरामीटरTata Nexon PetrolTata Nexon EV MR
इंजन और मोटर1.2L टर्बो पेट्रोल30.2 kWh बैटरी
पवार120 PS129 PS
रेंज और माइलेज~17 km/|~325 km/चार्ज
ट्रांसमिशनमैनुअल/AMTऑटोमैटिक
सेगमेंटCompact SUVCompact Electric SUV

शुरुआती खर्च (Initial Cost Comparison)

EV आपको शुरुआत में पेट्रोल कार से महँगी पड़ेगी, लेकिन पुरे खर्च का गेम वही से शुरू होता है।

खर्च का प्रकारNexon PetrolNexon EV MR
Ex-Showroom Price₹9,51,390₹13.29 लाख
RTO + Insurance₹1.00 लाख₹1.20 लाख
ऑन-रोड कीमत₹10,51,990₹14.49 लाख
  • फर्क (कीमत का अंतर): अगर आप Nexon EV MR लेते है, तो आपको ₹3,97,010 ज्यादा देना पड़ेगा, Nexon Petrol से लख भाग 37.74% महँगी है (ऑन-रोड कीमत के आधार पर) इन दोनों कार की कीमत में अन्तर देखा जा सकता है जगह और समय के हिसाब से कीमत चेंज हो सकती हैं

अभी अपने शहर में इन दोनों कारों की क़ीमत चेक करने के लिए क्लिक करे

5 साल चलाने का खर्च किस्मे ज्यादा बचत है? (Running Cost Analysis)

tata nexon petrol vs nexon ev 5 साल बाद किसमे कितना फायदा होगा

मान लीजिए:

  • आप अगर साल में लगभग 12,000 km तक कार को चलाते हैं तो लगभग एक यूनिट बिजली घर पर आपको 8 रुपए पड़ता है और एक यूनिट में एक इलेक्ट्रिक कार लगभग 7 किलोमीटर चल सकती है यानि सालाना चार्जिंग खर्च लगभग 13,714 रुपया होगा घर पे चार्जर करते है तो, अगर पब्लिक चार्जर से चार्ज करते है तो साधारण चार्जर से कम से कम 8 रुपए पर यूनिट और ज्यादा से ज्यादा फास्ट चार्जर से 25 रुपए पर यूनिट हो सकता हैं ।
  • जून 2026 दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगभग ₹94 रुपए प्रति लीटर के करीब था
  • टाटा Nexon पेट्रोल कार लगभग 17 kmpl पर लीटर की ईंधन दक्षता (Mileage) दे सकती है, हाइवे पर और सिटी में लगभग 10 से 13 kmpl तक दे सकती है ।
खर्च का प्रकारNexon PetrolNexon EV MR
सालाना खर्च₹74,000₹13,700
5 साल का कुल खर्च₹3.7 लाख₹68,500

नतीजा: अगर आप 5 साल EV कार चलाते हैं तो करीब ₹3 लाख रुपए तक की बचत सिर्फ ईंधन खर्च से बचा सकता है ।

रखरखाव खर्च किस्में कितना हैं? (Maintenance Cost Comparison)

EV में इंजन ऑयल, क्लच या फिल्टर नहीं होते हैं, – इसलिए सर्विस खर्च बहुत कम होता हैं और वही पेट्रोल कार को देखा जाए तो उसमें इंजन ऑयल फिल्टर जैसी चीज़ें होती है जो सर्विस के टाइम चेंज कराना पड़ सकता है जिसे Maintenance Cost काफ़ी ज़्यादा आता है इसे और आसान भाषा में समझते हैं

मेंटेनेंस खर्चNexon PetrolNexon EV MR
प्रति वर्ष औसत सर्विस₹8,000₹3,000
5 साल का कुल खर्च₹40,000₹15,000

इस हिसाब से देखा जाए तो EV सर्विस में आपको लगभग ₹25,000 से भी ज्यादा की बचत हो सकती है 5 साल में ।

5 साल बाद रिशेल वैल्यू किसकी कितनी होगी (Depreciation & Resale)

टाटा नेक्सन पेट्रोल कार की रिशेल वैल्यू 5 साल बाद ज़्यादा एस टेबल रहती है, लेकिन पेट्रोल की कीमत बढ़ती है तो पेट्रोल कार की रिशेल वैल्यू गिर सकती है, वही इलेक्ट्रिक कार की कीमत बढ़ सकती हालांकि इलेक्ट्रिक कार को कोई भी खरीदे गा तो उसकी बैटरी हेल्थ और लाइफ को जरूर चेक करेगा, अगर कुछ सेल (Cell) खराब है तो उसे बदला जा सकता है, पूरी बैटरी बदलने की कोई जरूरत नहीं है, और फिर बैटरी पहले जैसा काम कार सकती है ।

मॉडलअनुमानित रीसेल वैल्यूकुल नुकसान (Depreciation)
Nexon Petrol₹5.0 लाख₹6.0 लाख
Nexon EV MR₹9.0 लाख₹6.7 लाख

5 साल का Total Cost of Ownership (TCO Summary)

5 साल का Total Cost of Ownership (TCO Summary)
खर्च श्रेणीNexon PetrolNexon EV MR
शुरुआती खर्च₹10.52 लाख₹14.49 लाख
5 साल का रनिंग खर्च₹3.7 लाख₹0.68 लाख
मेंटेनेंस₹0.4 लाख₹0.15 लाख
कुल खर्च (5 साल) का₹14.62 लाख₹16.5 लाख
रीसेल वैल्यू घटाने के बाद₹9.62 लाख₹6.32 लाख

फाइनल रिज़ल्ट: 5 साल बाद Nexon Petrol की रीसेल वैल्यू को घटाने के बाद आपको 9.62 लाख का घाटा होगा, और Nexon EV MR में लगभग 6.32 लाख का नुकसान हो सकता हैं। इसमें लगभग 3.3 लाख का फर्क हैं।

तुलना – EV बनाम Petrol इन दोनों कारो में किस्मे कितना फायदा और किस्मे कितना नुकसान हैं?

कैटेगरीपेट्रोल कारEV कार
शुरुआती कीमतसस्तीमहंगी
चलाने का खर्चज़्यादाबहुत कम
मेंटेनेंसज्यादान्यूनतम
चार्जिंग सुविधासिमितबढ़ती जा रही
रीसेल वैल्यूस्थिरबढ़ती हुई
5 साल बाद कुल घाटा/फायदानुकसान ₹9.62 लाखनुकसान ₹6.32 लाख

निष्कर्ष (Final Verdict)

अगर आप हर दिन 30 से 40 km या उससे ज्यादा ड्राइव करते हैं, तो EV कार लंबी अवधि में आपके लिए फायदेमंद सौदा हो सकता हैं।

क्योंकि:

  • अगर आप EV चलाते है तो ईंधन खर्च पे 80% तक बचता हैं
  • EV में आपको मेंटेनेंस का झंझट नहीं हैं।
  • अगर आप EV लेते है तो आपको सरकार की सब्सिडी और रोड टैक्स में छूट मिलता हैं।
  • और चार्जिंग नेटवर्क भी बढ़ता जा रहा हैं।

लेकिन अगर आपकी ड्राइविंग बहुत कम है (10 से 15 km/day) या चार्जिंग सुविधा नहीं है, तो फिलहाल पेट्रोल कार ज्यादा प्रैक्टिकल रहेही।

अगर आप एक EV कार लेना चाहते है जिसे आप घर पर आसानी से चार्ज कर सके (LINCK )👈 पे क्लीक करे।

Bottom Line:
👉EV की शुरुआती कीमत ज्यादा है, लेकिन 5 साल बाद यह पेट्रोल कार से सस्ती पड़ती है।
👉लॉन्ग टर्म में EV ही असली स्मार्ट इन्वेस्मेंट हैं।

Bonus: Expert Tips
अगर आप EV लेने का सोच रहे हैं तो:
होम चार्जर इंस्टॉल कराना आपके लिए बेहतर रहेगा
7–8 घंटे की ओवरनाइट चार्जिंग आपके लिए सस्ती और सुविधाजनक है
Nexon EV MR की बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख KM की वारंटी मिलती है।

Leave a Comment