(Tata Nexon Petrol Tata Nexon EV MR – 2025 Edition)
EV vs Petrol cost India 2025: भारत में आज कल कार खरीदने वालो के मन के एक ही सवाल रहता है की EV कार ख़रीदे या पेट्रोल कार? आज के समय में पेट्रोल कार की कीमत कम है EV कार के मुकाबले, लेकिन EV चलाने में बहुत सस्ती पड़ती है। तो सबसे ज्यादा फायदा किस्मे है?
आज हम इस पोस्ट में 5 साल का पूरा गणित (Total Cost of Ownership – TCO) समझेंगे – ताकि आप खुद तय कर सकें की कौन सी कार आपके लिए सस्ती पड़ेगी।
तुलना करने के लिए इन मॉडल को हमने चुना हैं।

इस तुलना के लिए हमने चुनी हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के दो वर्ज़न को – Tata Nexon Petrol (XZ+ Variant) को और Tata Nexon EV MR (Medium Range, Creative+ Variant) को।
| पैरामीटर | Tata Nexon Petrol | Tata Nexon EV MR |
| इंजन और मोटर | 1.2L टर्बो पेट्रोल | 30.2 kWh बैटरी |
| पवार | 120 PS | 129 PS |
| रेंज और माइलेज | ~17 km/| | ~325 km/चार्ज |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल/AMT | ऑटोमैटिक |
| सेगमेंट | Compact SUV | Compact Electric SUV |
शुरुआती खर्च (Initial Cost Comparison)
EV आपको शुरुआत में पेट्रोल कार से महँगी पड़ेगी, लेकिन पुरे खर्च का गेम वही से शुरू होता है।
| खर्च का प्रकार | Nexon Petrol | Nexon EV MR |
| Ex-Showroom Price | ₹9,51,390 | ₹13.29 लाख |
| RTO + Insurance | ₹1.00 लाख | ₹1.20 लाख |
| ऑन-रोड कीमत | ₹10,51,990 | ₹14.49 लाख |
- फर्क (कीमत का अंतर): अगर आप Nexon EV MR लेते है, तो आपको ₹3,97,010 ज्यादा देना पड़ेगा, Nexon Petrol से लखभाग 37.74% महँगी है (ऑन-रोड कीमत के आधार पर)
- ये जानकारी officel साइट से लिया गया हैं। (linck)
5 साल चलाने का खर्च किस्मे ज्यादा बचत है? (Running Cost Analysis)
मान लीजिए:
- आपका सालाना ड्राइविंग: 12,000 km हैं।
- पेट्रोल का रेट ₹105 रुपए Litar हैं।
- पेट्रोल कार की माइलेज: 17 km पर लीटर हैं।
- और बिजली ₹8 रुपए पर unit है, (घर पर चार्ज करते है तो). और कही-कही 10-15 रुपए पब्लिक चार्जर पे या इससे अधिक भी हो सकता है। (अनुमानित)
- EV की एफिशिएंसी: 7 km/unit, यानि EV एक unit चार्जिंग में 7 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।
| खर्च का प्रकार | Nexon Petrol | Nexon EV MR |
| सालाना खर्च | ₹74,000 | ₹13,700 |
| 5 साल का कुल खर्च | ₹3.7 लाख | ₹68,500 |
नतीजा: EV चलाने में करीब ₹3 लाख की बचत सिर्फ ईंधन खर्च में।
रखरखाव खर्च किस्मे कितना हैं? (Maintenance Cost Comparison)
EV में इंजन ऑयल, क्लच या फिल्टर नहीं होते हैं, – इसलिए सर्विस खर्च बहुत कम होता हैं।
| मेंटेनेंस खर्च | Nexon Petrol | Nexon EV MR |
| प्रति वर्ष औसत सर्विस | ₹8,000 | ₹3,000 |
| 5 साल का कुल खर्च | ₹40,000 | ₹15,000 |
इस हिसाब से देखा जाये तो EV सर्विस में आपको लगभग ₹25,000 से भी ज्यादा का बचत हो सकता है।
5 साल बाद रीसेल वैल्यू किसकी कितनी होगी (Depreciation & Resale)
EVs का सेकंड हैंड मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन बैटरी लाइफ भी महत्वपूर्ण फैक्टर है।
| मॉडल | अनुमानित रीसेल वैल्यू | कुल नुकसान (Depreciation) |
| Nexon Petrol | ₹5.0 लाख | ₹6.0 लाख |
| Nexon EV MR | ₹9.0 लाख | ₹6.7 लाख |
5 साल का Total Cost of Ownership (TCO Summary)
| खर्च श्रेणी | Nexon Petrol | Nexon EV MR |
| शुरुआती खर्च | ₹10.52 लाख | ₹14.49 लाख |
| 5 साल का रनिंग खर्च | ₹3.7 लाख | ₹0.68 लाख |
| मेंटेनेंस | ₹0.4 लाख | ₹0.15 लाख |
| कुल खर्च (5 साल) का | ₹14.62 लाख | ₹16.5 लाख |
| रीसेल वैल्यू घटाने के बाद | ₹9.62 लाख | ₹6.32 लाख |
फाइनल रिज़ल्ट: 5 साल बाद Nexon Petrol की रीसेल वैल्यू को घटाने के बाद आपको 9.62 लाख का घाटा होगा, और Nexon EV MR में लगभग 6.32 लाख का नुकसान हो सकता हैं। इसमें लगभग 3.3 लाख का फर्क हैं।
तुलना – EV बनाम Petrol इन दोनों कारो में किस्मे कितना फायदा और किस्मे कितना नुकसान हैं?
| कैटेगरी | पेट्रोल कार | EV कार |
| शुरुआती कीमत | सस्ती | महंगी |
| चलाने का खर्च | ज़्यादा | बहुत कम |
| मेंटेनेंस | ज्यादा | न्यूनतम |
| चार्जिंग सुविधा | सिमित | बढ़ती जा रही |
| रीसेल वैल्यू | स्थिर | बढ़ती हुई |
| 5 साल बाद कुल घाटा/फायदा | नुकसान ₹9.62 लाख | नुकसान ₹6.32 लाख |
निष्कर्ष (Final Verdict)
अगर आप हर दिन 30 से 40 km या उससे ज्यादा ड्राइव करते हैं, तो EV कार लंबी अवधि में आपके लिए फायदेमंद सौदा हो सकता हैं।
क्योंकि:
- अगर आप EV चलाते है तो ईंधन खर्च पे 80% तक बचता हैं
- EV में आपको मेंटेनेंस का झंझट नहीं हैं।
- अगर आप EV लेते है तो आपको सरकार की सब्सिडी और रोड टैक्स में छूट मिलता हैं।
- और चार्जिंग नेटवर्क भी बढ़ता जा रहा हैं।
लेकिन अगर आपकी ड्राइविंग बहुत कम है (10 से 15 km/day) या चार्जिंग सुविधा नहीं है, तो फिलहाल पेट्रोल कार ज्यादा प्रैक्टिकल रहेही।
अगर आप एक EV कार लेना चाहते है जिसे आप घर पर आसानी से चार्ज कर सके (LINCK )👈 पे क्लीक करे।
Bottom Line:
👉EV की शुरुआती कीमत ज्यादा है, लेकिन 5 साल बाद यह पेट्रोल कार से सस्ती पड़ती है।
👉लॉन्ग टर्म में EV ही असली स्मार्ट इन्वेस्मेंट हैं।
Bonus: Expert Tips
अगर आप EV लेने का सोच रहे हैं तो:
होम चार्जर इंस्टॉल कराना आपके लिए बेहतर रहेगा
7–8 घंटे की ओवरनाइट चार्जिंग आपके लिए सस्ती और सुविधाजनक है
Nexon EV MR की बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख KM की वारंटी मिलती है।
- 2026 के 5 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर: कौन सा है आपके लिए सही?
- 2025 की टॉप 5 सस्ती Electric Scooters (₹1 लाख के अंदर) – लेटेस्ट और भरोसेमंद जानकारी है
- आज की EV ब्रेकिंग न्यूज़: BMW, दिल्ली सरकार और Volkswagen के बड़े ऐलान – भारतीय बाज़ार में हलचल मचा रही है
- भारत में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन (2025) कीमत, प्रकार, लोकेसन, चुनौतियाँ और पूरी गाइड इस लेख में मिलेगा (Electric charging Stations in india)
- 2026 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 Electric Cars – कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी जानकारी यहाँ पर पढ़िए।
