(इस ब्लॉग में हम जानेंगे कीमत, रेंज, फीचर्स, लॉन्च टाइमलाइन और मुकाबला किन कारो से हो सकता हैं।)
Maruti Suzuki eVitara: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और अब Maruti Suzuki भी अपनी पहली फुल इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ EV रेस में उतरने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी की आगामी SUV Maruti Suzuki eVitara इस समय भारतीयर बाजार की सबसे चर्चा में रहने वाली इलेक्ट्रिक कार है इसका कारण साफ है। Maruti की पहली EV होने के साथ यह SUV डिजाइन, रेंज, बैटरी पैक और फीचर्स के मामले में अपने सेगमेंट की कई EVs को कड़ा मुकाबला दे सकती है।

अपने आस-पास की सहरो में चेक करे कीमत कितनी है।
इस ब्लॉग में आप eVitara से जुड़ी हर जानकारी पाएंगे जैसे डिजाइन, बैटरी पैक, रेंज, फीचर्स कीमत, लॉन्च डेट और इसका मुकाबला किस्से होगा। चलिए इसे बिस्तार से समझते हैं।
Maruti Suzuki की eVitara क्यों खास है
Maruti Suzuki ने अभी तक भारतीय बाजार में अपनी एक भी इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च नहीं किया है। जो लोग Maruti को पसंद करते है ओ लोग काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे है, की Maruti की इलेक्ट्रिक कार कब लॉन्च होगी। Maruti ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रहा हैं। जिसका नाम eVitara हैं। यह SUV सीधे Grand Vitara पर आधारित नहीं होगी बल्कि इसके लिए नया EV प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा रहा है। कम्पनी जे इसे पहले eVX Concept के नाम से दुनिया भर के ऑटो शो में दिखाया था और अब यही वाहन प्रोडक्शन मॉडल eVitara के रूप में भारत में लॉन्च होगी।
Maruti की EV मुख्य फोकस लम्बी रेंज, बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी, कम चार्जिंग समय और किफायती कीमत पर होगा। यह बजह है कि eVitara को भारतीय EV सेगमेंट का गेम चेंजर माना जा रहा है। आपका क्या कहना हैं।
डिजाइन और स्टाइलिंग: ये एक फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम SUV हैं
eVitara का डिजाइन Maruti की सभी कारो से बिलकुल नई और अलग है। यह eVX Concept पर आधारित है जिसकी लुक भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत आकर्षक है।
Exterior Design कैसा हैं?

eVitara का फ्रंट हिस्सा इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसी होगी जिसमें बंद ग्रिल, फूल LED स्ट्रिप और शार्प डिजाइन देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स होंगे जो ड्राइविंग को ज्यादा स्मूथ और रेंज को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
कार की लाइन्स साफ होंगी और इसका स्टांस एक प्रीमियम मिड साइज SUV जैसा होगा। इसके साइड प्रोफ़ाइल पर भी EV स्टाइलिंग होगी जैसी मक एयर इनलेट्स और ज्यादा क्लीन सरफेस।
Interior Design

SUV के अंदर कदम रखते ही आपको एक मॉडर्न और हाई टेक कैबिन अनुभव मिलेगा।
10.25 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता हैं।
डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन
प्रीमियम सॉफ्ट टच मेटेरियल का इस्तमाल किया गया है
अधिक स्पेस और कम्फर्ट मिलता है।
मारुती ने इसमें कनेक्टेड SUV का पूरा अनुभव देने की कोशिश की है जिसमें स्मार्ट फीचर्स और वॉयस कंट्रोल भी शामिल होंगे
✅बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस: असली ताकत यहाँ है
बैटरी और रेंज किसी भी EV का सबसे बड़ा आकर्षण होता है और eVitara इस मामले में अपने सेगमेंट की कई कारों को पीछे छोड़ सकती है।
Battery Options

SUV में दो बैटरी पैक दिए जाएंगे
49 kWh LFP Blade Cell (BYD सप्लाई)
61 kWh LFP Blade Cell (BYD सप्लाई)
LFP Blade Battery काफी सुरक्षित, टिकाऊ और ज्यादा लाइफ साइकल वाली मानी जाती है।
Motor और Power Output के बारे में समझते है
- 49 kWh वर्जन: में करीब 144 PS का पावर और 192.5 Nm का टॉर्क मिलता हैं।
- 61 kWh वर्जन: में करीब 174 PS का पावर और 192.5 Nm का टॉर्क मिलता हैं।
- AWD वर्जन (संभावित): 184 PS पावर और लगभग 300 Nm का टॉर्क मिल सकता हैं।
FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) Maruti पहली बार अपनी किसी कार में AWD (अल व्हील ड्राइव) का विकल्प भी दे सकती हैं।
Range
सबसे बड़ी खासियत है इसकी रेंज।
- 61 kWh बैटरी के साथ 500 km से अधिक (ARAI अनुमानित) की रेंज मिल सकती हैं।
यह रेंज Tata Curvve EV, Creta EV और MG ZS EV से काफी मजबूत मुकाबला देगी।
Chaeging
इस में आपको DC फास्ट चार्जर स्पोर्ट मिलता है। काफी जल्दी कार को चार्ज कर सकते है।
- ये eVitara 0% से 80% चार्ज लगभग 60 मिनट से काम समय में हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन टेबल

| विवरण | जानकारी |
| बैटरी पैक | 49 kWh और 61 kWh |
| रेंज | 500 km से अधिक मिल सकता है। |
| पवार | 144 से 174 PS |
| टॉर्क | 192.5 Nm |
| व्हीलबेस | 2700 mm |
फीचर्स और टेक्नोलॉजी: हर एंगल से मॉडर्न SUV जैसी हैं।
eVitara कम्फर्ट और सेफ्टी के मामले में भी काफी एडवांस होगी।
Infotainment Features
- 10.25 इंच का टचस्क्रीन मिलेगा
- वायरलेस Apple CarPlay की सुबिधा मिलती है।
- वायरलेस Android Auto भी मिलता है।
- स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलते है।
Comfort Features
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें हैं।
- 10 वे पावर्ड ड्राइवर सीट
- पैनोरमिक सनरूफ मिलता हैं।
- वायरलेस फोन चार्जर मिलता हैं।
- क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिलता हैं।
Safety Features
- इस में 7 Airbags मिलते हैं।
- Level 2 ADAS मिलता हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता हैं।
- ऑटो होल्ड की सुबिधा मिलता हैं।
- लेन कीप असिस्ट भी मिलता है।
- एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।
कीमत और लॉन्च डेट: कब आ रही है Maruti eVitara
मारुती इसे खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर पेश करेगी।
💰Estimated Price
₹17 लाख से ₹22.50 लाख (एक्स शोरूम) रहने की उम्मीद है।
यह प्राइसिंग इसे सीधा Creta Electric और Curvv EV के बिच ले आएगी।
अनुमानित लॉन्च डेट
- दिसंबर 2025 या शुरूआती 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद हैं।
कंपनी इस भारत में लॉन्च से पहले कई देशों में निर्यात के लिए भी तैयार क्र रही हैं।
मुकाबला (Competition)
eVitara को भारतीय बाजार में इन इलेक्ट्रिक SUVs से मुकाबला करना पड़ेगा।

- Tata Curvv EV
- Hyundai Creta Electric
- MG ZS EV
- Mahindra BE.6
इन सभी में eVitara अपनी रेंज, कीमत और Maruti की विश्वसनीयता के दम पर बढ़त बना सकती हैं।
Grand Vitara बनाम eVitara: क्या फर्क होगा
Grand Vitara (ICE/Hybrid)
- पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन
- 27 kmpl तक माइलेज मिलता हैं।
- फ्यूल डिपेंडेंसी
- कम टॉर्क हैं
- पारंपरिक प्लेटफॉर्म
eVitara (EV)
- पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं।
- 500 km की रेंज मिल सकती हैं।
- कम चार्जिंग लागत लगेगा
- ज्यादा टॉर्क मिलता हैं।
- न्या ग्लोवल EV प्लेटफॉर्म पर बानी है।
इसलिए यह मॉडल Grand Vitara की तुलना में ज्यादा आधुनिक, ज्यादा पावरफुल और कम खर्च वाली विकल्प बनेगा।
निष्कर्ष: क्या eVitara EV मार्केट बदल देगी?
Maruti Suzuki eVitara से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और यह SUV दिखने से लेकर फीचर्स और रेंज तक हर पहलु में मजबूत हैं। Maruti की विश्वसनीयता, 500 km रेंज और किफायती कीमत इसे भारतीय EV बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल बनाती हैं।
यह EV उन ग्राहकों के लिए खास विकल्प होगी जो लम्बी रेंज, कम रनिंग कॉस्ट और प्रीमियम SUV का अनुभव लेना चाहते हैं।
👉अपनी Maruti eVitara के बारे में क्या सोचते हैं
👉क्या यह Creta EV और Curvv EV को कड़ी टक्कर दे पाएगी
निचे कमेंट में जरूर बताएं।
EV से जुडी हर अपडेट के लिए londriv.in से जुड़े रहें।
