2026 तक आने वाली सबसे सस्ती टॉप 5 EV Cars ₹8 लाख के अंदर कौन-सी गाड़ियाँ हैं।

क्या आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट को लेकर परेशान है,आपको समझ नहीं आ रहा हैं, की आपके बजट के रेंज में कौन सी EV कार लेना चाहिए? तो अब आपको ज़्यादा सोचने की जरुरत नहीं हैं। किव की भारत में अब तक Tata Tiago EV और MG Comet EV ही ₹8 लाख के अंदर के रेंज में उपलब्ध हैं, लेकिन आने वाले 2 सालो में EV बाज़ार पूरी तरह से बदलने वाला हैं।

2026 तक कई नई और सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ लॉन्च होने वाली हैं जो आम आदमी के लिए EV खरीदने का सपना सच कर सकती हैं।

1. Maruti WagonR Electric

यह भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है, और अब इसका इलेक्ट्रिक अवतार आने वाला हैं।

Maruti Suzuki WagonR Electric Concept e WX - कॉम्पैक्ट और फ्यूचरिस्टिक EV कार डिजाइन
ऑटो एक्सपो में दिखी Maruti Suzuki WagonR Electric Concept (eWX) – स्टाइलिश लुक और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ।
  • कीमत (अनुमानित): ₹8 लाख के आसपास हो ने की उम्मीद हैं।
  • लॉन्च डेट: 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता हैं।
  • खासियत: Maruti का भरोसा और देश भर में सर्विस नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी ताकत होगी। यह एक फैमिली कार होगी जिसमे अच्छी जगह और प्रैक्टिकल फीचर्स मिलेंगे। यह सीधे Tata Tiago EV को कड़ी टक्कर देगी

2. VinFast VF3

वियतनाम की कंपनी VinFast भारतीय बाज़ार में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तैयार है, और इसका सबसे बड़ा हथियार होगी यह छोटी इलेक्ट्रिक SUV.

VinFast VF3 Electric Car - भारत में लॉन्च होने वाली कॉम्पैक्ट EV हैं।
VinFast VF3 electric micro-SUV 2026 तक Bharat main launch hongi
  • कीमत (अनुमानित): ₹7 लाख से ₹8 लाख के करीब हो सकता है।
  • लॉन्च डेट: 2026 लॉन्च हो सकता है।
  • खासियत: इसका लुक बहुत ही आकर्षक और बॉक्सी है, जो इसे बाज़ार में मैाजूद दूसरी छोटी गाड़ियें से अलग बनाता है। यह एक कॉम्पैक्ट SUV है जो शहरों की भीड़भाड़ में बहुत काम आएगी।

3. Mahindra KUV100 Electic

Mahindra ने इस गाड़ी को कई ऑटो एक्सपो में दिखाया है और उम्मीद है कि यह जल्द ही लॉन्च होगी।

  • कीमत (अनुमानित): ₹8 लाख से ₹10 लाख के करीब होने की उम्मीद है।
  • लॉन्च डेट: 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद हैं।
  • खासियत: यह अपनी कॉम्पैक्ट साइज़ के कारण सिटी ड्राइविंग के लिए बहुत अच्छी रहेगी। Mahindra की यह गाड़ी भी विश्वसनीयता के मामले में अच्छी मानी जाती हैं।

4. BYD Seagull

दुनिया की सबसे बड़ी EV निर्माता कंपनी BYD भारत में एक छोटी हैचबैक कर लाने की तैयारी में है।

  • कीमत (अनुमानित): ₹8 लाख के आसपास होने की उम्मीद हैं।
  • लॉन्च डेट: 2026 में आने की उम्मीद है।
  • खासियत: यह अपनी शानदार बैटरी टेक्नोलॉजी और मॉडर्न फीचर्स के लिए जनि जाती है। यह कार बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस के साथ आने का संभावना है, जो इसकी कीमत के हिसाब से सही होगीं।

5. माइक्रो EV Cars

अगर आपका बजट ₹5 लाख से भी कम है, तो कुछ छोटी कंपनियों की गाड़ियाँ भी बाज़ार में आ चुकी हैं और आने वाली हैं:

  • PMV EaS-E: यह एक 2 सीटर कार है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹4.79 लाख की शुरूआती कीमत पर भारतीय बाजार में उपलब्ध है।
  • Vayve Mobility Eva: यह भी एक छोटी 2 सीटर कार है जिसकी कीमत ₹3.25 लाख से शुरू होने की हैं।

यह गाड़ियाँ उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जिन्हें सिर्फ़ शहर में रोजमर्रा के काम के लिए एक छोटी गाड़ी चाहिए।

निष्कर्ष

2026 तक भारतीय EV बाज़ार में एक क्रांति आने वाली है। अब सिर्फ़ 8-10 लाख के बीच ही नहीं, बल्कि उसके भीतर भी कम कीमत में कई विकल्प मौजूद होंगे। इससे न सिर्फ़ EV की बिक्री बढ़ेगी, बल्कि यह प्रदूषण कम करने और पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत दिलाने में भी मदद करेगा।

आपका क्या कहना है, निचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। और आप की कार या बाइक के बारे में जानना चाहते हैं तो जरूर बतायें।
और एसे ही कार के बारे में जानने के लिए हमारे whatsapp channel को फलो जरूर करे। मिलते है किसी नई ब्लॉग में तबतक के लिए, नमस्कार 🙏

Leave a Comment