जुलाई 2025 ये महीना काफी हॉट माना जा रहा है। इस महीने भारत में कई ब्रांड्स ने अपनी दमदार EVs पेश करेंगी – जिसमें फैमली MPVs (Multi-Purpose Vehicle) से लेकर हाई-परफॉर्मेंस रोडस्टर तक शामिल हैं।
इस पोस्ट में हम जानेंगे जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च होने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में – उनके फीचर्स, रेंज, कीमत और ये जानने की कोसिस करेंगे की कौन सी कार किसके लिए बेस्ट है।
1. Kia Carens Clavis EV
Kia Carens Clavis EV – भारत की पहली 3-सीटर Electric Multi-Purpose Vehicle है।
इस कार को 15 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जायेगा, इसका एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹16 लाख से ₹26 लाख के करीब होने की संभावना हैं, इसमें दो बैटरी ऑप्सन मिलता हैं, पहला 42kWh का इसको फुल चार्ज करने पर 390km किलोमीटर की रेंज दे सकता है, और दूसरा 51.4kWh का इसको फुल चार्ज करने पे 490km किलोमीटर की रेंज दे सकता हैं। 3-सीटर Multi-Purpose Vehicle है, इसमें फ्रंट सीट्स (ड्राइवर और को-ड्राइवर) सीट्स वेन्टीलेटेड (ventilated) होगा, इसमें ड्यूल-पेन डुअल पैनोरमिक सनरूफ एक चौड़ी ग्लास वाली छत है जो आगे वाले सीट से लेकर बिच वाले सीट्स तक दोनों पर फैली होती है — मतलब, यह सिर्फ फ्रंट सीट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि पीछे बैठने वालों के ऊपर भी फैली रहती है, डैशबोर्ड पर दो डिजिटल स्क्रीन मिलती है एक ड्राइवर डिस्प्ले (Instrument Cluster) – जहाँ स्पीड, बैटरी, रेंज जैसी जानकारी दिखती है और दूसरा इन्फोटेनमेंट स्क्रीन (Touchscreen Display) – जहाँ म्यूज़िक, नेविगेशन, कैमरा व्यू और बाकी कंट्रोल्स होते हैं। और इस कार में V2L (Vehicle to Load) और V2V (Vehicle to Vehicle) ये एक चार्जिंग टेक्नोलॉजी हैं, V2L टेक्नोलॉजी से लैपटॉप, पंखा, लाइट, या कोई छोटा इलेक्ट्रिक डिवाइस को चला सकते हैं, और V2V इलेक्ट्रिक से इससे आपकी कार दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज कर सकती है। लेवल-2 ADAS एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, और बोसे साउंड सिस्टम मिलता है, और इस कार में 6 एयरबैग्स मिलते है। जोकि इस कार को सुरक्छित और आधुनिक बनती है।

2. MG Cyberster EV
MG Cyberster एक फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक रोडस्टर (खुली छत वाली स्पोर्ट्स कार) है। आइये इसके मुख्य फीचर्स के बारे में जानते है।:
MG Cyberster EV: कार को जुलाई के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है, करीब 28 जुलाई तक लॉन्च हो सकता है। इस कार की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹75 से ₹85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के करीब होगा। और इसमें 77kWh की बैटरी है। जो 443 से 500 किलोमीटर के करीब रेंज प्रदान कर सकता है, इसमें दो मोटर है, प्रत्येक एक्सल पर एक, जोकि 544 bhp की पावर और 725 Nm का टॉक पैदा करती है, 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा (किलोमीटर प्रति घंटा) का रफ्तार पकड़ सकती है, और इसकी टॉप स्पीड 195 किमी/घंटा है, और बैटरी को 144 kw के फ़ास्ट चार्जर से 38 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है, और साइबरस्टर में रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प भी उपलब्ध है, इसमें 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम और 7 इंच का टचस्क्रीन मिलता, रैपअराउंड 3-स्क्रीन कॉकपिट और एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। इसकी लम्बाई 4,535 mm है, और चौड़ाई 1,913 mm है, और उचाई 1,329 mm है, ये कार भारत में चार रंगों में उपलब्ध होगी, लाल, पीला रंग, सिल्वर/ग्रे, सफ़ेद।

3.MG M9 EV
MG M9 EV एक फ्यूचरिस्टिक लग्ज़री MPV है, जो फैमिली, कम्फर्ट, सेफ्टी और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देती है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
ये कार 30 या 31 जुलाई 2025 को लॉन्च हो सकती है, इसका कीमत एक्स-शोरूम ₹60 से 70 लाख से ₹65–80 लाख तक जा सकती है, इसमें 90kWh लिथियम‑आयन बैटरी पैक है, जो फुल चार होने पे 400-430 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर है 245PS का जोकि 242bhp पावर और 350Nm का टॉर्क उत्पन करती है, इसकी टॉप स्पीड ~180 km/hr हैं। 10 सेकेंड के भीतर 0–100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, इस कार की आकर, लंबाई 5,270 mm, चौड़ाई 2,000 mm, ऊँचाई 1,800 mm है। इस कार में 7-8 सीट्स मिलेंगे इसमें तीन-पंक्ति वाली सात सीटें हैं, जिनमें से दूसरी पंक्ति की सीटें मसाज फंक्शन के साथ रिक्लाइनिंग होती है। इसमें 7 एयरबैग्स मिलते है, और 360° कैमरा मिलता है, ADAS लेवल‑2 मिलता है, चार्जिंग इसमें 11 kW का AC चार्जर से इसको चार्ज करने पे – 8.5–10 घंटे लग सकते है। और 160 kW DC फास्ट चार्ज से – 30–80% 30 मिनट चार्ज हो सकता है। ड्राइविंग अनुभव काफी अच्छा है लॉन्ग ड्राइव के लिए थकान महसूस नहीं होगा। ये एक Multi-Purpose Vehicle. हैं, इस कार के बारे ज्यादा जानने के लिए वीडियो देखे।

4. Tata Curvv EV
Tata Curvv EV उन लोगों के लिए है जो एक स्टाइलिश, लंबी रेंज वाली और टेक्नोलॉजी से भरपूर इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।
Tata Curvv EV लॉन्च डेट 20 जुलाई 2025 के आस पास हो सकता है। एक्स-शोरूम कीमत ₹18–22 lakh के करीब होगी ये एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV हैं, इसमें 50–55 kWh की बैटरी मिल सकती है, जो की 450–500 किलोमीटर की रेंज दे सकती है, 11 kW AC चार्जर स्पोर्ट मिलता है, और 50–150 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जोकि 10% से 80% सिर्फ 30 मिनट में होजायेगा। इसमें कनेक्टेड टेक फीचर मिलता है, जोकि – कार मोबाइल ऐप से कनेक्ट होजाती है, और कार को मोबाइल से लॉक/अनलॉक करना, बैटरी स्टेटस चेक करना, लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते है। स्टाइलिश टचस्क्रीन मिलता हैं जिससे आप म्यूज़िक, नेविगेशन, क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लूटूथ कॉलिंग आदि कंट्रोल कर सकते हैं। और वायरलेस चार्जिं सिस्टम मिलता है। निचे दिए गए वीडियो देखे।

5.Mahindra Scorpio N EV
Mahindra Scorpio N EV एक दमदार और मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे Mahindra अपनी नई INGLO EV प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रहा है। आइये इसके बारे मुख्य बाते समझते है।

Mahindra Scorpio N EV; ये कार 20 जुलाई 2025 के आस-पास लांच हो सकती है, इस कार की कीमत लगभग एक्स-शोरूम ₹16 लाख से लेकर 22.5 लाख के कैब होगा। ये कार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली है। और इस कर से ऑफ-रोडिंग भी कर सकते है। और इसका सिजई शार्प SUV की तरह होने वाला हैं। और ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी मिलने वाला है।
तुलना सारांश:

निष्कर्ष: कौन सी कार आपके लिए बेस्ट है।?
आपकी जरुरत
EV कार नाम
फैमिली के लिए स्पेस और सेफ्टी
Kia Carens Clavis EV
स्टाइल और स्पोर्टीनेस
MG Cyberster
हाई-एंड लग्ज़री
MG M9 EV
SUV लुक + स्मार्ट टेक्नोलॉजी
Tata Curvv EV
रफ एंड टफ ऑफ-रोडिंग
Scorpio N EV
आपका क्या कहना है, इस कार्स के बारे में?
आप इनमें से किस कार का इंतज़ार कर रहे हैं?
नीचे कमेंट करें और इस पोस्ट को अपने EV-लविंग दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!
और EVs की दुनिया से जुड़े और भी शानदार अपडेट्स के लिए Longdriv.in को फॉलो करें!
- 2026 के 5 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर: कौन सा है आपके लिए सही?
- 2025 की टॉप 5 सस्ती Electric Scooters (₹1 लाख के अंदर) – लेटेस्ट और भरोसेमंद जानकारी है
- आज की EV ब्रेकिंग न्यूज़: BMW, दिल्ली सरकार और Volkswagen के बड़े ऐलान – भारतीय बाज़ार में हलचल मचा रही है
- भारत में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन (2025) कीमत, प्रकार, लोकेसन, चुनौतियाँ और पूरी गाइड इस लेख में मिलेगा (Electric charging Stations in india)
- 2026 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 Electric Cars – कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी जानकारी यहाँ पर पढ़िए।

1 thought on “July 2025 में लॉन्च होने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें – फीचर्स, कीमत और रेंज।आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा।”