EV कार की बैटरी बदलने का खर्च – क्या आपको चिंता करना चाहिए? (2025 Guide) इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता उसकी बैटरी को लेकर होता है। लोग सोचते हैं की अगर EV की बैटरी ख़राब हो गई, तो उसे बदलने में लाखों का खर्च आएगा। यह बात सच है की बैटरी महंगी होती है, लेकिन यह जानना ज़रूरी है कि आपको इसके लिए कब और कितना खर्च करना पड़ सकता हैं।
Top 5 EV Cars upcoming in India
बैटरी की कीमत किन बातों पर निर्भर करती है?
EV की बैटरी को बदलने का खर्च कई बातों पर निर्भर करता है, आइये जानते हैं:
- गाड़ी की मॉडल और बैटरी की क्षमता (kWh): छोटी बैटरी वाली गाड़ियों (जैसे Tata Tiago EV) की बैटरी का खर्च काफी काम हो बड़ी बैटरी वाली गाड़ियों के मुकाबले (जैसे Tata Nexon EV या MG ZS EV) से काफी कम होगा।
- मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट: बैटरी बनाने की लागत लगातार कम हो रही है। आज जो बैटरी महंगी हैं, वो 8 से 10 साल बाद वह बहुत सस्ती हो जाएगी।
- वारंटी (Warranty): यह सबसे ज़रूरी पॉइंट है। हर EV कंपनी अपनी बैटरी पर काफी लम्बी वारंटी देती हैं।
तो, बैटरी बदलने का अंदाज़े से कितना खर्च आ सकता हैं।

अगर हम आज के समय में देखें, तो एक EV की बैटरी की कीमत गाड़ी की कुल कीमत का लगभग 40 से 50% हो सकती है।
- Tata Nexon EV (30 kWh बैटरी): अगर आज आपको इसकी बैटरी बदलवानी पड़े, तो इसका खर्च ₹5 लाख से ₹7 लाख के करीब हो सकता है।
- Tata Tiago EV (24 kWh बैटरी): इसकी बैटरी बदलवाने का खर्च लगभग ₹4 से ₹5 लाख तक हो सकता है।
धयान दे: ये सिर्फ़ अंदाजे हैं, बैटरी की कीमत समय, कौन सी कंपनी की बैटरी हैं, और कहा से खरीद रहे हैं, ये सारी बातो पे बैटरी की कीमत ऊपर निचे हो सकता हैं।
क्या आपको इस कीमत से आपको डरना चाहिए?
नहीं, आपको डरने की ज़रूरत नहीं है। इसकी दो सबसे बड़ी वजहें हैं:
- लंबी वारंटी: ज़्यादातर EV कंपनी अपनी बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी देती हैं। अगर इस अवधी में बैटरी की क्षमता 70% से हो जाती है, तो कंपनी इसे मुफ़्त में बदलती हैं।
- बैटरी की लाइफ: आधुनिक EV बैटरी को 10-15 साल तक चल सके इस हिसाब से बनाया जाता हैं। अगर आप गाड़ी को सही से इस्तेमाल करते हैं, तो वारंटी खत्म होने के बाद भी बैटरी बदलने की ज़रुरत शायद ही पड़ेगी।
EV बैटरी का देखभाल कैसे करे?
- बार-बार फास्ट चार्जिंग से बैटरी को चार्ज करने से बचे।
- बैटरी की चार्ज को हमेशा 20% से काम न होने दे और 80% से ज्यादा न होने दे कोसिस करे की इसके अंदर ही रखे।
- बहुत ज्यादा गर्मी (Heat) में कार को कड़ी न करें।
- समय-समय पर सर्विस सेंटर में बैटरी हेल्थ चेक कराते रहें।
निष्कर्ष:
EV की बैटरी को बदलने का खर्च भले ही ज़्यादा हो, लेकिन लंबी वारंटी और बैटरी की लम्बी लाइफ के कारण यह चिंता करने वाली बात नहीं हैं। यह पेट्रोल गाड़ी के इंजन को बदलने जैसा ही है, जो आम तौर पर बहुत कम होता है। जब तक आपको बैटरी बदलने की ज़रूरत पड़ेगी, तब तक उसकी कीमत भी काफी कम हो सकती है, किव-की टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। तो हो सकता है की बैटरी बनाने की लगत काम हो, तो बैटरी की कीमत भी काफी काम हो जायेगा।
- 2026 के 5 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर: कौन सा है आपके लिए सही?
- 2025 की टॉप 5 सस्ती Electric Scooters (₹1 लाख के अंदर) – लेटेस्ट और भरोसेमंद जानकारी है
- आज की EV ब्रेकिंग न्यूज़: BMW, दिल्ली सरकार और Volkswagen के बड़े ऐलान – भारतीय बाज़ार में हलचल मचा रही है
- भारत में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन (2025) कीमत, प्रकार, लोकेसन, चुनौतियाँ और पूरी गाइड इस लेख में मिलेगा (Electric charging Stations in india)
- 2026 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 Electric Cars – कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी जानकारी यहाँ पर पढ़िए।
