अगर आप पटना में रहते हैं और आप एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे जैसे क्या पटना में चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे? क्या सरकार के तरफ से सब्सिडी मिलेगी? और पर्ण के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक कार सही हैं
तो चिंता मत कीजिये किव की अब पटना इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए तेज़ी से तैयार हो रहा है। तो आइये जानते हैं की पटना में EV गाड़िया खरीदना आपके लिए कितना फ़ायदेमंद हो सकता है।
गाँव और छोटे शहरो के लिए बेस्ट EV Cars (2025) – ₹10 लाख तक के बजट Electric Cars
1. पटना में चार्जिंग स्टेशन की स्थिति कैसा हैं।
अब अपना पटना में धीरे-धीरे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा हैं। पटना में अलग-अलग हिस्सों में कई चार्जिंग स्टेशन मौजूद हैं जहाँ आप अपनी गाड़ी को चार्ज कर सकते हैं।
- मुख्य लोकेशन: गाँधी मैदान के पास, फ्रेजर रोड, बेली रोड, बोरिंग कैनालर रोड, और पतलीपुत्र कॉलोनी जैसे इलाकों में Tata Power और Athar Grid के कई चार्जिंग पॉइंट हैं। इसके अलावा, कई होटल और मॉल में भी चार्जिंग सुविधा मिल रही है।
- आप चार्जिंग स्टेशन कैसे खोज सकते है: चार्जिंग स्टेशन खोजने के लिए इन का मोबाइल अप्प का इस्तमाल कर के आप आसानी से खोज सकते है। Tata Power EZ Charge या Ather Grid जैसे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करके आप अपने नज़दीकी चार्जिंग स्टेशन को आसानी से ढूंढ सकते हैं।
1. बिहार सरकार की EV सब्सिडी और उसके फ़ायदे.
बिहार सरकार ने 2023 में अपनी EV पॉलिसी लागु किया था, जो इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने वालें के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।
- रोड टैक्स में छूट मिलता है: बिहार में नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने और रजिस्टर कराने पर रोड टैक्स में 75% तक की छूट मिलती है। या एक बहुत बड़ी बचत या सहायता मान सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन फ़ीस में भी छूट मिलता हैं: EV रजिस्ट्रेसन अपने नाम पर कराने में जो खर्चा लगता है उसमे भी छूट मिलता हैं।
- ख़रीद पर प्रोत्साहन (Purchase Incentive): बिहार सरकार शुरूआती 1000 इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहनों पर ₹1.25 लाक तक का प्रोत्साहन दे रही है, जबकि शुरूआती 10,000 तो-पहिया वाहनों पर ₹10,000 तक का प्रोत्साहन मिल रहा है।
यह सब्सिडी आपकी गाड़ी की कुल कीमत को काफी कम कर देती है, जिससे आम लोग भी EV आसानी से ले सकते हैं.
3. पटना के ट्रैफिक के लिए बेस्ट EV कौन है?
पटना के ट्रैफिक और सड़कों को ध्यान में रखते हुए, छोटे और कॉम्पैक्ट EV और फीचर्स से भरपूर सबसे बेहत साबित हो सकती है:

- Tata Tiago EV: यह पटना जैसे शहर के लिए एक बेहतरीन ऑल-राउंडर है। यह सस्ती है, इसकी रेंज अच्छी है, और टाटा के भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क का फ़ायदा मिलता हैं।
- MG Comet EV: अगर आपको एक छोटे गाड़ी जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसानी से चलाई जा सके, तो MG Comet EV सबसे अच्छा विकल्प है। इसका छोटा साइज़ और आसान पार्किंग इसे सिटी ड्राइव के लिए परफेक्ट बनाता है।
- Citroen eC3: अगर आपको थोड़ा ज़्यादा जगह और SUV जैसा डिज़ाइन पसंद है, तो Citroen eC3 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। किव की यह आरामदायक है और इसमें अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस भी है, जो ख़राब सड़को पर आसानी से निकल सकती हैं।
निष्कर्ष:
अब पटना में भी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना एक समझदारी भरा फैसला बन गया है। किव की सरकार की सब्सिडी, रोड टैक्स में भी छूट मिल रहा हैं और चार्जिंग स्टेशनों की बढ़ती संख्या से पटना में EV चलाना न सिर्फ़ पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि आपकी जेब के लिए फायदेमंद हैं।
क्या आप पटना में EV खरीदने की सोच रहे है? तो आपको कौन सी EV पसंद है, या आप कैसा EV लेना चाहते है हमें कमेंट में जरूर बताये।
❓Patna EV FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या पटना में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करना आसान है?
- हाँ, धीरे-धीरे चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल फास्ट चार्जिंग स्टेशन मुख्य बाजार और हाइवे के किनारे ही मिलते हैं, लेकिन आने वाले समय में और बढ़ेंगे।
Q2. क्या बिहार सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी देती है?
- हाँ, केंद्र सरकार की FAME-II स्कीम और बिहार राज्य EV पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर पर सब्सिडी मिलती है। इससे 50 हजार से 1.5 लाख रुपए तक की बचत हो सकती है।
Q3. पटना में EV चार्ज करने में कितना समय लगता है?
- नार्मल चार्जर से – 6 से 8 घंटे लगते है।
- फास्ट चार्जर से – 45 मिनट से 1.5 घंटे लग सकते है.
Q4. क्या EV का मेंटेनेंस कॉस्ट कम आता है?
बिलकुल! इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इंजन ऑयल, फिल्टर जैसी चीजें नहीं बदलनी पड़ती हैं। बैटरी और मोटर का ही ध्यान रखना होता हैं।
Q5. क्या टना से लंबी दुरी की यात्रा EV से करना सही है?
अगर आपकी EV की रेंज 300-400 किमी है तो लंबी यात्रा संभव है, लेकिन रास्ते में चार्जिंग पॉइंट का ध्यान रखना जरुरी है।
Q6. क्या EV की बैटरी बदलवाना महंगा पड़ता है?
हँ, बैटरी EV का सबसे महंगा हिस्सा है। हालंकि ज़्यादातर बैटरी की वारंटी 7–8 साल या 1.5 लाख किमी तक होती है।
Q7. क्या EV खरीदने पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन में छूट मिलती है?
हाँ, बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फ़ीस पर छूट दी गई है।
अगर आपके मन में कोई सवाल हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताये और एसे ही ब्लॉग के लिए फॉलो करे हमारे WhatsaApp Channel को मिलते है किसी नई ब्लॉग में। नमस्कार 🙏
- 2026 के 5 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर: कौन सा है आपके लिए सही?
- 2025 की टॉप 5 सस्ती Electric Scooters (₹1 लाख के अंदर) – लेटेस्ट और भरोसेमंद जानकारी है
- आज की EV ब्रेकिंग न्यूज़: BMW, दिल्ली सरकार और Volkswagen के बड़े ऐलान – भारतीय बाज़ार में हलचल मचा रही है
- भारत में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन (2025) कीमत, प्रकार, लोकेसन, चुनौतियाँ और पूरी गाइड इस लेख में मिलेगा (Electric charging Stations in india)
- 2026 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 Electric Cars – कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी जानकारी यहाँ पर पढ़िए।
