Tata Tiago EV vs Tata Punch EV: ₹10-12 लाख के बजट में 2026 की बेस्ट इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

Tata Tiago EV vs Tata Punch EV: साल 2026 भारत में इलेक्ट्रिक कारों का साल होने वाला है। पेट्रोल ₹106 के पार स्थिर है और लोग अब अमझ चुके हैं कि भविष्य सिर्फ EV (Electric Vehicle) ही है। लेकिन जब बात बजट की आती है, तो मध्यम वर्गीय परिवार के लिए ₹10 से ₹12 लाख का ब्रैकेट सबसे महत्वपूर्ण होता है। टाटा मोटर्स ने इस बजट में दो महारथी उतारे हैं: एक है भरोसेमंद Tata Tiago EV और दूसरी है आधुनिक Tata Punch EV .

अक्सर लोग शोरूम में जाकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें एक टॉप-एन्ड हैचबैक लेनी चाहिए या एक बेस-वेरिएंट SUV? आज के इस विशेष लेख में हम तकनिकी आकड़ों, सेफ्टी रेटिंग, असली रेंज और छिपे हुए खर्चों का विश्लेशण करेंगे ताकि आप अपने मेहनत की कमाई सही जगह लगा सकें

आने वाली 4 नई इलेक्ट्रिक कार

Tata Tiago EV vs Tata Punch EV:

Tata Tiago EV – मुख्य विशेषताएं (Highlights): यह एक हैचबैग इलेक्ट्रिक कार है, बैटरी ऑप्सन दो मिलता है 19.2 kWh का और 24 kWh का रेंज लगभग 250 – 315 किलोमीटर (ARAI प्रमाणित)चार्जिंग, फ़ास्ट चार्जिंग से 1 घंटे में 80% और नार्मल चार्जर से 6-8 घंटे लगते है, पावर 45 kw (लगभग 60 hp) ट्रॅक 110 Nm, ट्रांसमिशन आटोमेटिक

अपने शहर में कार की कीमत देखे

1. कीमत और वेरियंट का कड़वा सच (Price & Variants)

जब आप ₹10-12 लाख लेकर बाजार में निकलते हैं, तो आपको दोनों कारों में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिलता है।

  • Tata Tiago EV: ₹11.50 लाख के करीब (ऑन-रोड) में आपको इसका सबसे प्रीमियम मॉडल XZ+ Tech Lux मिल जायेगा। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, बड़ा टचस्क्रीन, बेहतर साउंड सिस्टम और कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं।
  • Tata Punch EV: इसी बजट में आपको Tata Punch EV का शुरूआती वेरिएंट Smart मिलेगा ₹11.12 लाख में ऑन-रोड लेकिन इसमें आपको फीचर्स से समझौता करना पड़ेगा, लेकिन आपको एक बड़ी और सुरक्षित गाड़ी मिलेगी। Tata Tiago EV के टॉप वेरिएंट के मुकाबले Punch EV का Smart वेरिएंट ज्यादा सुरक्षित है।

गुरु मंत्र: अगर आप फीचर्स के शौक़ीन है तो Tata Tiago EV आपके लिए बेहतर है, लेकिन अगर आप सेफ्टी और गाड़ी के शौक़ीन हैं तो Tata Punch EV का बेस मॉडल भी फैमली या ऑफिस के लिए एक बेस्ट कार हैं।

2. डिजाइन और डायमेंशन: किसका पलड़ा भारी हैं? (Dimensions)

यहाँ साइज का अंतर साफ़ नजर आता है। Tata Tiago VE जहाँ शहर की तंग गलियों के लिए बनी है, वहीं Tata Punch EV खराब रास्तों और हाइवे के लिए तैयार है।

आयाम (Dimension)Tata Tiago EVTata Punch EVफायदा
लंबाई3769 mm3857 mmTata Punch EV ज्यादा लंबी है।
चौड़ाई1677 mm1742 mmPunch में 3 लोग पीछे आराम से बैठ सकते है।
उचाई1536 mm1633 mmTata Punch EV में सिर 😇 ऊपर नहीं टकराएगा।
ग्राउंड क्लियरेंस165 mm190 mmTata Punch EV ऊंचे डिवाइडर और गड्ढों को झेल लेगी।

कार की test drive book करे

3. बूट स्पेस और स्टोरेज: फ्रैंक का जादू

Tata Punch EV और Tata Tiago EV का बूट स्पेस तुलना – Tata Punch EV में 366 लीटर और Tata Tiago EV में 240 लीटर स्टोरेज मिलता है। Tata Tiago EV vs Tata Punch EV:
Tata Punch EV और Tata Tiago EV का बूट स्पेस तुलना

सामान रखने की क्षमता के मामले में Tata Punch EV बहुत आगे है।

  • Tata Tiago EV: इसमें आपको 240 लीटर की दिग्गी मिलती है। मध्यम साइज के दो सूटकेस इसमें आ जाते हैं।
  • Tata Punch EV: यहाँ आपको 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा, टाटा ने इसमें 14 लीटर का फ्रंक (Frunk) दिया है।

फ्रंक क्या है? फ्रंक यानि Front Trunk. कार के आगे के बोनट के निचे छोटी सी जगह जहाँ आप अपनी चार्जिंग केबल या टूल किट रख सकते हैं। यह Tata Tiago EV में नहीं मिलता हैं।

4. बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस (The EV Core)

₹12 लाख अंदर आपको इन दोनों कारों में जो बैटरी पैक मिलते हैं, उनकी तुलना यहाँ है:

  • Tiago EV (Long Range): इसमें आपको 24 kWh बैटरी मिलती हैं। ARAI रेंज 315 किमी है, लेकिन खुद से चला के चेक करने पे 292 किलोमीटर आया हैं।
  • Punch EV (Standard Range): 25 kWh बैटरी। ARAI रेंज 315 किमी हैं। लेकिन रियाल रेंज 265 किलोमीटर है एक फुल चार्ज में।

असली रेंज (Real Wald Range): शहर में AC के साथ Tata Tiago EV लगभग 220 से 235 किमी चलती है आराम से, जबकि Tata Punch EV अपनी नई acti.ev तकनीक के कारण लगभग 235 से 245 किमी की रेंज निकाल देती है। परफॉर्मेंस के मामले में Tata Punch EV ज्यादा स्मूथ महसूस होती है क्योंकि इसका प्लेटफॉर्म सिर्फ EV के लिए बनाया गया है।

5. सुरक्षा: के मामले में Tata Punch EV बाजी मार ले जाती है (Safety)

एक गुरु होने के नाते मैं हमेशा कहता हूँ कि फीचर्स बाद में लगवाए जा सकते हैं, लेकिन जान दोबारा नहीं आती।

  • Tata Tiago EV: इसे ग्लोबल NCAP में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिले हैं। और इसमें 2 एयरबैग्स आते हैं। यह एक सुरक्षित कार है, पर 2026 के हिसाब से बुनियादी है।
  • Tata Punch EV: यह भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (हर मॉडल में) मिलते हैं।

अगर आप परिवार के साथ सफर करते हैं, तो Tata Punch EV की मजबूती आपको ज्यादा मानसिक शांति देगी।

6. चलाने का खर्च: पेट्रोल कार से कितनी बचत देगी EV? (Running cost)

पेट्रोल कार बनाम इलेक्ट्रिक कार की तुलना दिखता है फोटो में, जिसमे फ्यूल लागत, प्रदूषण और मेंटनेंस का अंतर समझाया गया है। Tata Tiago EV vs Tata Punch EV:
पेट्रोल कार बनाम इलेक्ट्रिक कार की तुलना दिखता है फोटो में, जिसमे फ्यूल लागत, प्रदूषण और मेंटनेंस का अंतर समझाया गया है।

EV लेने का मुख्य उद्देश्य पैसा बचाना है। चलिए 2026 के आंकड़ों से समझते हैं:

  • पेट्रोल कार खर्च: ₹7 से ₹8 प्रति किलोमीटर आता हैं।
  • EV (Tiago/Punch) खर्च: ₹1.10 से ₹1.30 प्रति किलोमीटर खर्च आता है। पेट्रोल से काफी कम है।

अगर आप साल में 10,000 किलोमीटर कार को चलाते हैं, जो महीने का 833 किलोमीटर के करीब होता है, और दिन का 27 किलोमीटर होता हैं, तो पेट्रोल कार पर आप ₹80,000 खर्च करेंगे, जबकि EV सिर्फ ₹12,000 खर्च करना पड़ेगा चार्जिंग के लिए अगर बिजली फ्री है तो मजे हैं। यानि हर साल ₹68,000 हजार की सीधा बचत होगा! 5 साल में आपकी कार की आधी कीमत वसूल हो जाएगी।

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग कॉस्ट एंड स्टेशन

7. बैटरी लाइफ और वारंटी (Battery Health)

अक्सर लोग बैटरी खराब होने से डरते हैं। 2026 में टाटा मोटर्स अपनी इन Tata Tiago EV और Tata Punch EV दोनों कारों पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। ये बैटरियां लिक्विड कूल्ड हैं, जिसका मतलब है कि ये भारतीय गर्मी (45°C से 50°C) में भी सुरक्षित रहती हैं। और इनकी लाइफ लगभग 12 से 15 साल होती है।

8.कलर ऑप्शंस (Aesthetics)

अपनी पसंद का रंग चुनना भी जरुरी है:

  • Tata Tiago EV: Daytona Grey (डेटोना ग्रे) लेकिन Pristine White (प्रिस्टीन व्हाइट), Teal Blue (टील ब्लू), और Midnight Plum (मिडनाइट पल्म) इसके ये सब सबसे ज्यादा बिकने वाले रंग। हैं
  • Tata Punch EV: के सबसे ज़्यादा बिकने वाले रंगों में Daytona Grey, Pristine White (Dual Tone) और Seaweed Green (Dual Tone) शामिल हैं, क्योंकि ये रंज प्रीमियम लुक, अच्छी रीसेल वैल्यू और धूल-मिट्टी का कम पता चलने के कारण खरीदारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये रंग सबसे ज़्यादा डिमांड में रहते है बाकि आपको कौन सी कलर पसंद है। कमेंट में जरूर बताये।

9. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q: क्या बारिश में इलेक्ट्रिक कार चलाना सुरक्षित है?
A:
बिलकुल। इन कारों की बैटरी IP67 रेटेड होती है, जिसका मतलब है कि ये वाटरप्रूफ हैं।

Q: क्या हम इसे घर के प्लग से चार्ज कर सकते हैं?
A:
हाँ, आप किसी भी 15A सॉकेट (जैसे फ्रिज या AC का प्लग) से इसे चार्ज कर सकते हैं।

Q: हाइवे पर चार्जिंग ख़त्म हो गई तो क्या होगा?
A:
2026 में भारत के हर हाईवे पर 50 किमी के दायरे में टाटा के फास्ट चार्जर्स मौजूद हैं। आप 50 मिनट में 80% चार्ज कर सकते हैं।

10. निष्कर्ष (Final Verdict)

अब यहाँ पर हम जानेंगे की आपको कौन सी कार लेनी चाहिए और किव लेनी चाहिए।

Tata Tiago EV लीजिए यदि: आप शहर में रहते हैं, पहली बार EV चला रहे हैं, और आपको एक एसी कार चाहिए जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Android Auto/Apple CarPlay के साथ), ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल एयरबैग, ABS+EBD और बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम तो ये कार ले सकते है।

Tata Punch EV लीजिए यदि: आप अपनी और अपने परिवार की सेफ्टी (5-स्टार, 6 एयरबैग) को सबसे ऊपर रखते हैं। और आपको ऊंची गाड़ी चाहिए जो खराब रास्तों को आसानी से पार कर लेगी, और आप थोड़े कम फीचर्स के साथ समझौता कर सकते है तों।

मेरी व्यक्तिगत सलाह: अगर आप अपना बजट ₹50,000 और बढ़ा सकें, तो Tata Punch EV का Adventure वेरिएंट ले लें। यह 2026 की सबसे बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक कार है।

डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई कीमतें और रेंज सरकारी सब्सिडी और राज्य के नियमों के अनुसार बदल सकती हैं। खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम पर जाके कार की टेस्ट ड्राइव जरूर लें।

LongDriv.In पर आने के लिए धन्यवाद। अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो निचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें!

Leave a Comment