भरता में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब यह सिर्फ कुछ ही मॉडल्स तक सिमित नहीं है। अब बड़ी-बड़ी कार कंपनिया अब हर सेगमेंट में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतारने की तैयारी में हैं। आने वाले दो सालों में, भारतीय सड़को पर कई नई और दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां दिखने वाली हैं।
अगर आप अपनी अगली इलेक्ट्रिक कर खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय है, क्योंकि 2026 तक बाजार पूरी तरह से बदलने वाला है। आइए जानते हैं उन 5 सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में जो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली हैं.
1. Maruti Suzuki e-vitara

खास बाते: मारुती सुजुकी, जो भारत में सबसे ज़्यादा गाड़ियां बेचती है, अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के साथ मार्किट में आ रही है। e-Vitara का लॉन्च गेम-चेंजर साबित हो सकता है क्योंकि मारुती को लोग काफी पसंद करते हैं और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क इसे बकियेां से अलग बनाता हैं।
- लॉन्च डेट: लगभग सितम्बर 2025 तक लॉन्च होने की उम्मीद हैं।
- कीमत: अनुमानित कीमत: ₹20-25 लाख के करीब होने की सम्भावना हैं।
- मुख्य फीचर्स: यह गाड़ी दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आ सकती है, जिसमें 49kWh और 61kWh की बैटरी शामिल होगी। उम्मीद है की एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज़्यादा की रेंज से सकीय है, इसका डिज़ाइन एक एसयूवी जैसी होगी जो भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आएगा।
2. Hyundai Creta EV

क्या महत्वपूर्ण है: हुंडई की सबसे लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा अब इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है। क्रेटा का डिज़ाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस पहले से ही बाजार में अपनी पकड़ बनाए हुए है, और इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आ रहा हैं तो हो सकता है की क्रेटा इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उसी सफलता को दोहरा सकता है।
- लॉन्च डेट: अनुमानित लॉन्च डेट 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत तक लॉन्च हो सकता है।
- कीमत अनुमानित: ₹18 लाख से ₹25 लाख के करीब हो सकता है। वेरियंट के हिसाब से।
मुख्य फीचर्स: यह हुंडई की loniq 5 की टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है। इसमें 450 किलोमीटर से भी ज्यादा की वास्तविक रेंज मिलने की उम्मीद है। अब क्रेटा EV में भी पेट्रोल वेरियंट की तरह ही सभी प्रीमियम फीचर्स और आरामदायक इंटीरियर मिलेगा। आपको क्या लगता है की इंटीरियर चेंज करना चाहिए।
3. Tata Sierra EV

क्यों महत्वपूर्ण है: टाटा, जो भारतीय EV बाज़ार का नेतृत्व कर रही है, अपनी विरासत को वापस ला रही है। सिएरा का नाम कई लोगो की पुरानी यादों से जुड़ा है, और इसका इलेक्ट्रिक अवतार आधुनिक डिज़ाइन के साथ एक नया अध्याय लिखेगा।
- लॉन्च डेट: 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद हैं।
- कीमत: अनुमानित ₹25 लाख से ज़्यादा हो सकता हैं।
- मुख्य फीचर्स: यह Gen-2 EV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें दमदार परफॉर्मेंस और 500 किलोमीटर से ज़्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसका डिज़ाइन इसे एक प्रीमियम और आकर्षक विकल्प बनाता हैं।
4. Mahindra Thar E

क्यों महत्वपूर्ण हैं: थार का इलेक्ट्रिक वर्जन उन लोगों के लिए एक बहुत ही रोमांचक लॉन्च है जो लोग ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर पसंद करते हैं। महिंद्रा इस गाड़ी से इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में क्रांति लाने की तैयारी में हैं।
- लांच डेट: 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद हैं।
- कीमत अनुमानित: ₹25 लाख से थोड़ा ज्यादा हो सकता हैं।
मुख्य फीचर्स: यह गाड़ी नए INGLO EV प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसका डिज़ाइन भविष्यवादी और अनोखा होगा। इसमें दमदार बैटरी और मोटर होगा जो इसे हर तरह के रास्तों पर चलने के लिए सक्षम बनाएगी।
5. Kia Syros EV

क्यों महत्वपूर्ण है: किआ अपनी पहली मेड-फॉर-इंडिया इलेक्ट्रिक कार के साथ आ रही है। यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जो सीधे टाटा नेक्सॉन और महिंद्रा XUV400 को टक्कर देगी। किआ के स्टाइलिश डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स इसे एक मजबूत दावेदार बनाएंगे।
- लॉन्च डेट: 2026 में लॉन्च होगी इसका कोई डेट फिक्स नहीं हुवा हैं।
- कीमत अनुमानित: ₹14 लाख से ₹20 लाख के करीब होगा।
- मुख्य फीचर्स: यह एक 4.3 मीटर लंबी कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। इसमें दो बैटरी पैक वीकल्प मिल सकते हैं और इसकी रेंज 400 से 450 किलोमीटर के बिच हो सकती हैं।
निष्कर्ष
आने वाले समय में भारतीय EV बाज़ार में सिर्फ विकल्प ही नहीं, बल्कि इनोवेशन भी देखने को मिलेगा। मारुती और हुंडई जैसी बड़ी कंपनियों के आने से मुकाबला और बढ़ेगा, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। 2026 तक आपके पास अपनी अगली इलेक्ट्रिक कर चुनने के लिए कई बेहतरीन विकल्प होंगे। कम पैसो में अच्छी फीचर्स वाले EV कार मिल सकती हैं।
- 2026 के 5 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर: कौन सा है आपके लिए सही?
- 2025 की टॉप 5 सस्ती Electric Scooters (₹1 लाख के अंदर) – लेटेस्ट और भरोसेमंद जानकारी है
- आज की EV ब्रेकिंग न्यूज़: BMW, दिल्ली सरकार और Volkswagen के बड़े ऐलान – भारतीय बाज़ार में हलचल मचा रही है
- भारत में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन (2025) कीमत, प्रकार, लोकेसन, चुनौतियाँ और पूरी गाइड इस लेख में मिलेगा (Electric charging Stations in india)
- 2026 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 Electric Cars – कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी जानकारी यहाँ पर पढ़िए।
