इलेक्ट्रिक कार पानी में डूब जाए तो क्या होता है: मानसून के मौसम में या जलभराव (Waterlogging) वाली जगहों पर गाड़ी चलाना हर ड्राइवर के लिए चुनौती होती है। जब बात इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की आती है, तो लोगों के मन में सबसे बड़ा डर यही होती है– की क्या इलेक्ट्रिक कार को पानी में जाने से करंट लगेगा? या क्या इलेक्ट्रिक कार को बैटरी खराब हो जाएगी?
2026 में आने वाली 5 शिर्ष कारें इलेक्ट्रिक कार
अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है या खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको सच्चाई और विज्ञान दोनों पता होना चाहिए। 2025-26 में आने वाली आधुनिक EVs काफी सुरक्षित हैं, लेकिन वे पनडुब्बी (Submarine) नहीं हैं। 😊
इस विस्तृत गाइड में, अब हम गहराई से जानेंगे कि जब एक इलेक्ट्रिक कार पानी में डूबती है तो वास्तव में क्या होता है, बैटरी पर इसका क्या असर पड़ता है और आपको अपनी गाड़ी और खुद को बचाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा, हम खारे पानी (Salt Water) से होने वाले नुकसान, EV की वॉटरप्रूफिंग क्षमताओं, और पानी में डूबने की स्थिति में तुरंत किए जाने वाले उपायों व बीमा कवर पर भी बात करेंगे। चलिए बिस्तार से समझते हैं।
⚠️ महत्वपूर्ण चेतावनी:
अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार पानी में डूब गई है, तो उसे चालु करने की कोशिश ना करें। बैटरी थर्मल रनअवे (आग लगने) का खतरा होता है।

इलेक्ट्रिक कार पानी में डूबने पर क्या-क्या नुकसान होता है?
जब एक सामान्य पेट्रोल/डीजल कार (ICE) पानी में डूबती है, तो सबसे बड़ा दर हाइड्रोस्टैटिक लॉक (इंजन में पानी जाना) होता है। लेकिन (EV) इलेक्ट्रिक व्हीकल में इंजन नहीं होता है, लेकिन चुनौतियां अलग होती हैं।
अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार बाढ़ या गहरे पानी में खड़ी रह जाए, तो निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं:
1. लो-वोल्टेज इलेक्ट्रॉनिक्स का खराब होना (12V System Failure)
EV में दो तरह की सप्लाई होती है – एक हाई वोल्टेज (बैटरी पैक) और दूसरी लो वोल्टेज (12V बैटरी). पानी सबसे पहले 12V सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है।
- परिणाम: आपकी पावर विंडोज़ इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डोर लॉक, और यहां तक कि कार का मुख्य कंम्यूटर (ECU) काम करना बंद कर सकता है।
- खतरा: अगर 12V सिस्टम फेल हो गया, तो हाई-वोल्टेज सिस्टम (HV) को डिस्कनेक्ट करने वाली contactors भी ठीक से काम नहीं कर पाएंगे। सिस्टम फेल हो गया, तो हाई-वोल्टेज सिस्टम (HV) को डिस्कनेक्ट करने वाली contactors भी ठीक से काम नहीं कर पाएंगे।
2. इंटीरियर और अपहोल्स्ट्री (Interior & Upholstery)
अगर पानी कार के केबिन में घुसती है, तो सीटें और डैसबोर्ड के निचे लगे सेंसर खराब हो सकते हैं।
- बाढ़ का पानी अक्सर गंदा होता है, जिससे कार के अंदर फंगस और बदबू की समस्या हमेशा के लिए रह सकती है।
- फ्लोरबोर्ड के नीचे चल रही वायरिंग हार्नेस (Wiring Harness) में पानी जाने से भविष्य में शॉर्ट सर्किट की समस्या बनी रहती है।
3. सेंसर और रडार में खराबी (ADAS Failure)
आजकल की मॉडर्न EVs में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) होता है। बंपर और चेसिस के निचले हिस्से में लगे रडार और कैमरे पानी में डूबने से खराब हो सकते हैं, जिसका रिपेयर कॉस्ट लाखों में हो सकता है।
इलेक्ट्रिक कार पानी में डूबने से बैटरी को कैसे नुकसान होता है?

यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। EV का सबसे महंगा हिस्सा उसका बैटरी पैक होता है।
क्या बैटरी पैक सील नहीं होता है?
हाँ, EV बैटरी पैक पूरी तरह से सील (Sealed) होते हैं। लेकिन, “सील” होने का मतलब यह नहीं है की वे अनंत समय तक पानी के दबाव को झेल सकते हैं।
- सील का टूटना (Breach of Seal): अगर कार लंबे समय तक गहरे पानी में डूबी रहेगी, तो पानी का दबाव (Water Pressure) बैटरी पैक की सील को तोड़ सकता है।
- शॉर्ट सर्किट (Internal Short Circuit): जैसे ही पानी बैटरी मॉडयूल के अंदर पहुंचता है, यह पॉजिटिव और नेगेटिव टर्मिनल्स के बिच एक रास्ता बना देता है। इससे बैटरी सेल्स के अंदर शार्ट सर्किट होता है।
- थर्मल रनअवे (Thermal Runaway): शॉर्ट सर्किट से अत्यधिक गर्मी पैदा होती है। यह गर्मी पास के सेल्स को भी गर्म कर देती है, जिससे आग लगने (Fire) की संभावना बढ़ जाती है। पानी के अंदर आग लगना मुश्किल लग सकता है, लेकिन रासायनिक प्रतिक्रिया (Chemical Reaction) के कारण यह संभव है।
- करोजन (Corrosion): अगर बैटरी में पानी चला गया और तुरंत कोई समस्या नहीं हुई, तब भी कनेक्टर और बस-बार (Busbars) पर जंग (Corrosion) लग सकता है। यह कुछ हप्तों या महीनों बाद बैटरी फेलियर का कारण बनता है।
नोट: लिथियम-आयन बैटरी और पानी का संपर्क हाइड्रोजन गैस भी पैदा क्र सकता है, जो ज्वलनशील होती है।
खारे पानी (Salt Water) का EV पर खतरनाक असर क्या-क्या हो सकता हैं?
अगर आपकी गाड़ी समुद्र के किनारे या खारे पानी (Salt Water) की बाढ़ में फांसी है, तो स्थिति खराब से बेहद खतरनाक हो जाती है।
खारे पानी और मीठे पानी में अंतर क्या है?
- मीठे पानी (Rain/Fresh Water): यह बिजली का सुचालक (Conductive) होता है, लेकिन थोड़ा कम होता है।
- खरा पानी (Salt Water): यह बिजली का अत्यधिक सुचालक (Highly Conductive) होता है।
नमक वाले पानी से होने वाले नुकसान (Saltwater Effect):
- तेजी से कंडक्टिविटी: खारा पानी बैटरी के अंदर जाते ही तुरंत सभी सेल्स को एक साथ शॉर्ट कर सकता है। इससे आग लगने की संभावना 10 गुना बढ़ जाती है।
- सूखने के बाद का खतरा (The “Time Bomb” Effect): अगर पानी सूख भी जाऐ, तो नमक (Salt) वहीं रह जाता है। यह नमक का अवशेष (Residue) बिजली का संचालन कर सकता है।
- जंग की रफ़्तार: खारा पानी मेटल के पार्ट्स को सामान्य पानी के मुकाबले बहुत तेज़ी से गलाता है। चेसिस और बैटरी कवर कुछ ही समय में कमजोर हो सकते हैं।
इलेक्ट्रिक कार कितनी Waterproof होती है? (IP67/IP68 Explained)
अक्सर कंपनियां दावा करती हैं कि उनकी EV की बैटरी IP67 या IP68 रेटेड है। इसका असल मतलब क्या है?
| IP Rating | सुरक्षा का स्तर (Protection Level) | वास्तविक मतलब |
| IP67 | Dust Tight & Immersion up to 1m | बैटरी 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकती है। |
| IP68 | Dust Tight & Immersion beyond 1m | बैटरी 1 मीटर से ज्यादा गहरे पानी में लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है (निर्माता कंपनी पर निर्भर करता है) |
महत्वपूर्ण सच्चाई:
यह रेटिंग सिर्फ बैटरी पैक और मोटर के लिए होती है, पूरी कार के लिए नहीं होती हैं।
कार के बाकी इलेक्ट्रिक्स,वायरिंग,और इंटीरियर IP67 रेटेड नहीं होते है।
Wading Depth (पानी में चलने की क्षमता): ज्यादातर इलेक्ट्रिक SUVs (जैसे Tata Nexon EV, MG ZS EV) की वेडिंग डेप्थ 300mm से 450mm के बीच होती है। अगर पानी का स्तर इससे ऊपर है, तो गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं है। कुछभी हो सकता हैं।
Tata EV की बैटरी सेफ्टी और वॉटर टेस्ट
अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार डूब जाए तो तुरंत क्या करें (Step-by-Step Guide)

अगर दुर्भाग्यवश आपकी कार पानी में डूब गई है, तो घबराएं नहीं,लेकिन समझदारी से काम लें। नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
Step 1: आपको कार स्टार्ट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए (Do NOT Start)
- सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं। की उनकी EV कार पानी में बंद हो गई है या डूबी हुई है, तो उसे दोबारा स्टार्ट करने की कोसी करते है, लेकिन आपको स्टार्ट करने की कोसिस नहीं करनी चलिए।
- अगर आप कार स्टार्ट करने की कोशिश करेंगे, तो हाई-वोल्टेज सिस्टम एक्टिवेट हो सकता है…
Step 2: आपको गाड़ी से दूर हट जाना चाहिए (Evacuate Safely)
- अगर पानी का स्तर बढ़ रहा है, तो तुरंत आपको गाड़ी से बाहर निकल जाना चाहिए।
- हालांकि EVs की बॉडी ग्राउंडेड (Grounded) होती है और करंट लगने का खतरा कम होता है, लेकिन आपको रिस्क नहीं लेनी चाहिएं। आपको गाड़ी की मेटल बॉडी को छूने से बचना चाहिए अगर आपको धुएं या जलने की गंध आ रही है तो।
Step 3: ऑरेंज केबल्स को हाथ न लगाएं (Avoid Orange Cables)
- EVs में नारंगी रंग की तारें (Orange Cables) हाई-वोल्टेज (400V – 800V) की होती हैं। पानी में डूबने के बात इनका इंसुलेशन कमजोर हो सकता है। इन्हें कभी न छुएं।
Step 4: टोइंग के लिए फ्लैटबेड का ही इस्तेमाल करें (Flatbed Towing Only)
- आपको अपनी EV को रससी से खींचकर (Tow) न ले जाएं।
- EV की मोटर पहियों से जुड़ी होती है। अगर आप इसे खीचेंगे, तो मोटर बिजली पैदा (Regenerative Braking) कर सकती है, जिससे पहले से खराब सिस्टम में आग लग सकती है।
- हमेशा Flatbed Truck ही बुलाएं और गाड़ी को उठाकर ले जाएं।
Step 5: खिड़कियां खोल दें (Ventilation)
- अगर संभव हो और बारिश रुक गई हो, तो गाड़ी की खिड़कियां खोल दें ताकि बैटरी से निकलने वाली कोई भी गैस (Off-gassing) बाहर निकल सके।
Step 6: सर्विस सेंटर को सूचित करें
- मैकेनिक को साफ बताएं की गाड़ी कितनी देर और किस तरह के पानी (बारिश या सीवेज/खारा पानी) में डूबी थी।
इलेक्ट्रिक कार Insurance पानी से होने वाले नुकसान को कवर करती है क्या?
यह एक बहुत बड़ी सवाल है। की क्या आपकी इंश्योरेंस कंपनी आपको क्लेम देगी?
1.कम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस (Comprehensive Policy)
अगर आपके पास सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस है, तो आपको कुछ नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आपके पास कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस है, तो बाढ़, तूफान और जलमग्र (Inundation) से होने वाला नुकसान कवर होता है।
2.Add-ons की जरूरत (Crucial Add-ons)
सिर्फ स्टैंडर्ड पॉलिसी काफी नहीं हो सकती। EV के लिए ये Add-ons जरुरी हैं:
- Engine Protection Cover (EVs के लिए battery Protection): साधारण पॉलिसी में अगर आप पानी में गाड़ी स्टार्ट करते हैं और नुकसान होता है, तो कंपनी इसे आपकी लापरवाही (Consequential Loss) मानकर क्लेम ख़ारिज कर सकती है। यह कवर आपको उससे बचाता है। इसे EV के संदर्भ में Electric Motor and Battery Protect कहा जाता है।
- Return to Invoice (RTI): अगर बाढ़ में Total Loss (पूरी तरह बर्बाद)घोषित हो जाए, तो RTI आपको गाड़ी की पूरी ऑन-रोड कीमत वापस दिलाता है, न कि घटी हुई IDV वैल्यू।
- Zero Depreciation: इसके बिना, आपको प्लास्टिक और फाइबर पार्ट्स के लिए अपनी जेब से पैसा देना होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
इलेक्ट्रिक कारें तकनीक का बेहतरीन नमूना हैं और पानी से बचाव के लिए इनमें कई सुरक्षा परतें (Safety Layers) होते हैं। एक सामान्य बारिश या छोटे गड्ढों से निकलना EV के लिए कोई समस्या नहीं है।
हालांकि, गहरा जलभराव (Deep Waterlogging) और बाढ़ किसी भी मशीन के लिए जानलेवा है, चाहे वह पेट्रोल कार हो या इलेक्ट्रिक।
2026 के EV मालिकों के लिए अंतिम सलाह:
सावधानी की सुरक्षा है। अगर पानी का स्तर टायर के आधे हिस्से से ऊपर है, तो रिस्क न लें। अपनी मंजिल तक पहुंचने में थोड़ा देरी हो सकती है, लेकिन एक गलत फैसला आपकी लाखों की कार को बर्बाद कर सकता है।
अपनी EV को हमेश सुखी और सुरक्षित जगह पार्क करें, और मानसून से पहले अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी में Battery Protection Add-on जरूर चेक करें।
FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या इलेक्ट्रिक कार पानी में डूबने पर करंट लगता है?
- नहीं, EVs में सेफ्टी सिस्टम होते हैं, लेकिन डूबी कार को छूना सुरक्षित नहीं है।
Q2. EV पानी में डूब जाए तो स्टार्ट करना चाहिए?
- बिल्कुल नहीं, इससे बैटरी शॉर्ट-सर्किट और आग का खतरा होता है।
Q3. क्या EV इंश्योरेंस पानी से हुए नुकसान को कवर करता है?
- हाँ, आगरा आपके पास Comprehensive +Battery Protection Add-on है।

1 thought on “अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार पानी में डूब जाए तो आपको क्या करना चाहिए? नुकसान और सुरक्षा की पूरी जानकारी”